—Advertisement—

दशहरा पर्व से पहले कलेक्टर और एसपी ने छींद मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बरेली के एसडीएम व तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण

Author Picture
Published On: 19 October 2026
583b861e c17c 4127 b5cc 9ebdcffd7959

—Advertisement—

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश, लंबित आवेदनों एवं जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर

दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर और एसपी ने छींद मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

बरेली (रायसेन)। दैनिक स्वराज वाणी | जिला ब्यूरो चीफ उमेश चौबे।

दशहरा पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध छींद मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बरेली तहसील स्थित छींद मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

छींद मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर रोहित सिसोनिया बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर ने कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय परिसर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं लंबित आवेदनों के संबंध में जानकारी ली।

जनसमस्याओं के निराकरण में देरी नहीं हो

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तत्परता बरतने तथा आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान बरेली एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। दशहरा पर्व की तैयारियों और राजस्व कार्यालयों के निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा तथा नागरिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

d0d4e22d 1a6d 4b70 9832 15c2cfccebc4 9d6cd990 70d9 456f 9f59 45fd1b7eacac

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp