*लोकेशन कुक्षी*
*रिपोर्ट नरेंद्र सिरवी*
*प्रभु शान्तिनाथ दादा के पंचतीर्थ कुक्षी नगर में साध्वी मण्डल के चातुर्मास की तैयारियां तेज, चातुर्मास समिति व भोजन समिति के अध्यक्ष नियुक्त*
*कुक्षी।*
आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले धार्मिक गतिविधियों के पावन चातुर्मास को लेकर कुक्षी जैन समाज में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं
वर्तमान गच्छाधीपति प्रतिष्ठाचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरिश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती एवं परम पूज्य साध्वी श्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या वात्सल्य वारिधि साध्वी श्री अमितदृष्टा श्रीजी म.सा. आदि ठाना-7 का इस वर्ष प्रभु श्री शान्तिनाथ दादा के पंचतीर्थ, कुक्षी में चातुर्मास होने जा रहा है।
चातुर्मास को लेकर साध्वीजी म.सा. आदि ठाना का 23 जुलाई 2026 को कुक्षी नगर में मंगल प्रवेश होगा। आगामी नवंबर माह तक नगर धार्मिक आयोजनों, प्रवचनों, आराधना एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों से गुंजायमान रहेगा।

चातुर्मास महोत्सव के सफल संचालन हेतु जैन श्री संघ द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए श्री प्रफुल्ल जैन को चातुर्मास समिति का अध्यक्ष तथा श्री अनिल जैन (साहेब) को चातुर्मास भोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जैन श्री संघ ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं समाज के सहयोग से आगामी चातुर्मास महोत्सव भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
साध्वी मण्डल के चातुर्मास को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
