—Advertisement—

18 जुलाई को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह

Author Picture
Published On: 17 July 2026
खुरई

—Advertisement—

*18 जुलाई को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 1.20 लाख पौधे रोपे की तैयारी, 20 जुलाई को निकलेंगी नशामुक्ति रैलियां – भूपेन्द्र सिंह*

*मालथौन में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई, मालथौन अस्पताल का औचक निरीक्षण*

 संवाददाता : अजीज ख़ान ,खुरई

मालथौन। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 18 जुलाई को एक ही दिन में 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके दो दिन बाद 20 जुलाई को पूरे विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी जनजागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायत स्तरों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का निर्माण दोनों ही भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन से जुड़े विषय हैं।

इसलिए इन अभियानों को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनआंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से दोनों अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में लगभग 65 हजार पौधों का रोपण किया गया था, जिसके लिए क्षेत्र की चारों नगर परिषदों को राज्य शासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।

वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन, जल, वर्षा, जैव विविधता और मानव अस्तित्व के आधार हैं। भारतीय संस्कृति में भी वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा।

बैठक में एसडीएम मनोज चैरसिया ने बताया कि 18 जुलाई के वृक्षारोपण अभियान के लिए सभी विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मालथौन, बांदरी एवं बरोदिया कलां नगर परिषदों में लगभग 38 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जबकि जनपद पंचायत क्षेत्र में 19 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस, कृषि उपज मंडी, स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय सहित विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। केवल मालथौन तहसील क्षेत्र में लगभग 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 30 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

k

20 जुलाई को पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र में निकलेंगी नशा विरोधी रैलियां

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत 20 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र के सभी नगरों और ग्राम पंचायतों में जनजागरण रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

इसलिए माता-पिता, शिक्षक, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं युवा मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने सभी विभागों को अनिवार्य रूप से नशा विरोधी रैलियों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मालथौन शासकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, कई महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक से पूर्व श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन शासकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में शीघ्र डायलिसिस एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा शुरू करने, आवश्यक स्टाफ को प्रशिक्षण देने तथा 30 जुलाई तक अस्पताल की नवीन विस्तार भवन का लोकार्पण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने पैथोलॉजी लैब को भूतल पर स्थानांतरित करने, मरीजों के लिए प्रतीक्षालय, पार्किंग शेड, कैंटीन, हाईमास्ट लाइट एवं बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने नगर परिषद को अस्पताल में छह सफाईकर्मी एवं चार सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को अस्पताल परिसर में रात्रि गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

l
श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मालथौन के विकास के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं। क्षेत्र में 110 एकड़ भूमि पर गौशाला स्थापित की जाएगी, 15 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण होगा तथा आधुनिक एस्ट्रो टर्फ युक्त स्टेडियम भी शीघ्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मालथौन क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक के उपरांत श्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम मनोज चैरसिया, नगर परिषद मालथौन अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बरोदिया कलां अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, बांदरी अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, तीनों भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, नगर परिषदों के सीएमओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*मीडिया कार्यालय*
*दिनांक-16.07.2026*

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp