स्व. प्रदीप जी कासलीवाल की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि – जैन समाज के सर्वप्रिय एवं राष्ट्रीय नेता को नमन
इंदौर, 5 सितंबर 2025 – दिगंबर जैन समाज के सर्वप्रिय एवं सर्वमान्य राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय श्री प्रदीप जी कासलीवाल की आज पंचम पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदीप जी कासलीवाल केवल एक समाजसेवी या नेतृत्वकर्ता ही नहीं थे, बल्कि वे धर्म, समाज, संस्कृति और तीर्थों के प्रति समर्पित समाज हित चिंतक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में महासमिति, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, अष्टापद बद्रीनाथ, महावीर ट्रस्ट, सिद्धवरकूट जैसी अनेकों संस्थाओं को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया और समाज एवं धर्म के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
उनका मृदुभाषी और अपनत्व से भरा व्यक्तित्व समाज में सबको जोड़ने वाला रहा। अपनेपन से परायों को भी परिवार का हिस्सा बनाने की उनकी यह विशेषता हमेशा याद की जाएगी।
भले ही वे आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान और आदर्श सदैव चंदन गंध की तरह स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र जैन और राजेश जैन दद्दू ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि –
👉 “समाज धर्म, संस्कृति और तीर्थों के उत्थान में प्रदीप जी का योगदान अमूल्य है, जिसे जैन समाज कभी नहीं भुला पाएगा।”
🙏 शत-शत नमन स्व. प्रदीप जी कासलीवाल को उनकी पुण्य स्मृति में। 🌹
