—Advertisement—

पोष दशमी महोत्सव 2025: नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ में सामूहिक अट्ठम तेले आराधना, दीक्षा उत्सव और महामांगलिक कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 1 December 2025
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.00 AM

—Advertisement—

प्रकट प्रभावी नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ में पोष दशमी महोत्सव: सामूहिक अट्ठम (तेले) की महाआराधना का भव्य आयोजन

झकनावदा/इंदौर। मालव भूषण युवा हृदय सम्राट, जिनशासन हितचिंतक परम् पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराजा साहब के कृपापात्र शिष्यरत्न, महामांगलिक प्रदाता परम् पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब के इंदौर चतुर्मास पूर्ण होने के पश्चात अब पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में दिव्य आयोजनों की श्रृंखला प्रारम्भ होने जा रही है। इन्हीं मंगलमय आयोजनों में प्रकट प्रभावी श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ पर आयोजित होने वाला पोष दशमी महोत्सव एवं सामूहिक अट्ठम (तेले) की महाआराधना विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पोष दशमी महोत्सव: सामूहिक अट्ठम (तेले) की अनूठी महाआराधना

पोष महीने की शुभ ऊर्जा के बीच इस वर्ष का पोष दशमी महोत्सव अत्यंत भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएँ सामूहिक रूप से अट्ठम (तेले) की आराधना में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की मुख्य तिथियाँ

  • 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) – मंगल धारणा

  • 13, 14, 15 दिसंबर 2025 – दिव्य आराधना, प्रवचन, तप प्रेरणा

  • 16 दिसंबर 2025 – पावन पारणा समारोह

यह आयोजन न केवल तप, आराधना और अध्यात्म का संगम होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के श्रीसंघों को एक सूत्र में पिरोने वाली प्रेरणादायी साधना भी बनेगा।

डग नगर में दीक्षा महोत्सव: मोक्ष युवराज संघवी का दीक्षा उत्सव

आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहब की पावन निश्रा में
3 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक डग नगर में मोक्ष युवराज संघवी का दीक्षा महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा। यह दीक्षा उत्सव जैन समाज के लिए एक आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें देशभर से श्रावक-श्राविकाओं के पहुँचने की संभावना है।

21 दिसंबर 2025: बदनावर में मंगलकारी महामांगलिक

आचार्य श्री के उग्र विहार के दौरान 21 दिसंबर 2025 को बदनावर नगर में महामंगलकारी महामांगलिक का शुभ आयोजन होगा। यह आयोजन नगर सहित आसपास के समाजों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और मंगलभावना का स्रोत बनेगा।

7 जनवरी 2026: श्री भोपावर महातीर्थ में गुरुदेव की पुण्यतिथि — गुरु समर्पण महोत्सव

गुरुदेव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में
7 जनवरी 2026 को श्री भोपावर महातीर्थ में गुरु समर्पण महोत्सव बड़ी श्रद्धा, भक्ति और विनम्रता के साथ मनाया जाएगा।

जनवरी 2026: मंदसौर में महामंगलकारी महामांगलिक

जनवरी 2026 की तिथि घोषित होते ही मंदसौर नगर में भी भव्य महामंगलकारी महामांगलिक का आयोजन किया जाएगा। यहाँ समाजजनों को गुरुदेव की दिव्य वाणी का श्रवण और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।

14 जनवरी 2026 से प्रतापगढ़ में मुमुक्षु राहुल मेहता का दीक्षा महोत्सव

आगे,
14 जनवरी 2026 से प्रतापगढ़ नगर में मुमुक्षु राहुल मेहता का दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा। यह आयोजन आगामी वर्ष के बड़े धर्मोत्सवों में से एक माना जा रहा है।

सभी श्रीसंघों में दिया जा रहा भावभरा निमंत्रण

गुरुदेव के परम भक्त राजेश काठेड़ (नलखेड़ा) और ललित भंडारी (पेटलावद) द्वारा पोष दशमी महोत्सव तथा अन्य सभी आगामी आयोजनों की निमंत्रण पत्रिका लेकर विविध श्रीसंघों में भावपूर्ण निमंत्रण दिया जा रहा है।

झकनावदा श्रीसंघ में उपस्थित—

  • निर्मल मांडोत

  • शेतानमल कुमट

  • प्रकाश भांगु

  • मनीष कुमट

को निमंत्रण पत्र भेंट कर आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आग्रह किया गया। काठेड़ जी ने बताया कि वे निम्न प्रमुख श्रीसंघों में निमंत्रण पहुँचा रहे हैं—

पेटलावद, बामनीया, सारंगी, करवड़, खवासा, थाँदला, राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, कल्याणपुरा, रायपुरिया सहित अनेक श्रीसंघों को प्रेमपूर्ण आमंत्रण भेजा गया है।
समस्त श्रीसंघों से विशेष अपील है कि सामूहिक अट्ठम (तेले) की आराधना में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपने जीवन को तप, त्याग और धर्ममय बनाएं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp