—Advertisement—

,

अयोध्या पहुंचे PM मोदी, राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने का शुभ अवसर आज

Author Picture
Published On: 25 November 2025
Untitled design 2025 11 24T220842.718

—Advertisement—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे, जहां वे विवाह पंचमी के अवसर पर राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा साकेत महाविद्यालय पहुंचे और फिर एक किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए सप्त मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राम मंदिर पहुंचे, जहां दोपहर 12 बजे भगवा धर्मध्वज फहराया जाएगा। इस आयोजन के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आज आम श्रद्धालुओं के रामलला दर्शन पर रोक रहेगी।

dtr63tk4 ram mandir 625x300 25 November 25

पूजा-अर्चना, राम दरबार में आरती और विशिष्ट अतिथियों का न्योता :

धर्मध्वज आरोहण समारोह को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर की पहली मंजिल पर नवनिर्मित राम दरबार में पूजा-अर्चना की और रामलला की आरती उतारी। कार्यक्रम में बाबरी मस्जिद केस के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दिव्य संदेश है, जो पूरे देश में अदम्य आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

images 2 3

पीएम मोदी का चार घंटे का अयोध्या शेड्यूल :

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या दौरा लगभग चार घंटे का है। सुबह 10 बजे सप्त मंदिर से दर्शन-पूजन की शुरुआत होगी, इसके बाद शेषावतार और माता अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन तथा राम दरबार गर्भगृह में पूजा शामिल है। दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक भव्य रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। अयोध्या में आज का दिन पूरी तरह राममय है और पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दे रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp