—Advertisement—

, ,

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि बोले , उनका योगदान है अद्वितीय

Author Picture
Published On: 15 November 2025
Untitled design 2025 11 15T155719.145 1

—Advertisement—

आज यानी 16 नवम्बर को देश भर में महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ये उनकी 150वीं जयंती है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने आदिवासी नेता के देश की स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहा कि विदेशी शासन के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश मातृभूमि के गौरव की रक्षा में बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।

आदिवासी संस्कृति से समृद्ध झारखंड : 

पीएम मोदी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं, जो बिरसा मुंडा की जयंती के साथ ही पड़ता है। उन्होंने झारखंड को आदिवासी संस्कृति से समृद्ध भूमि बताया और राज्य की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

skjkvld 1700136458

15 नवंबर का महत्व :

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। उन्होंने 19वीं सदी के उत्तरार्ध में ब्रिटिश शासन के दौरान आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय आदिवासी धार्मिक और सामाजिक आंदोलन का नेतृत्व किया।

15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ, जो बिरसा मुंडा की जयंती के साथ ही मेल खाता है। उनकी जयंती आज भी देशभर में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है।

जनजातीय गौरव वर्ष और राष्ट्रीय समारोह :

केंद्र सरकार देश के आदिवासी नायकों के योगदान और पराक्रम का सम्मान करने के लिए पूरे भारत में जनजातीय गौरव वर्ष मना रही है।
इस अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp