प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया को नए दृष्टिकोण के साथ विकास की राह दिखाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अफ्रीका पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, इसलिए अब समय है कि हम ऐसा विकास चुनें जो सभी को साथ लेकर चले और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखे। पीएम मोदी ने भारत के प्राचीन समग्र मानववाद के सिद्धांतों को इस दिशा में मार्गदर्शक बताया।
PM मोदी ने तीन अहम मुद्दों पर की बात :

- शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने तीन अहम वैश्विक पहलें पेश कीं। पहली पहल, ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी, दुनिया भर के पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास है।
- दूसरी पहल,जी20-अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव, जिसमें अगले दस सालों में अफ्रीका में दस लाख प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार और नवाचार के नए अवसर मिल सकें।
- तीसरी पहल, जी20 ड्रग-आंतक नेटवर्क कंट्रोल, फेंटानिल जैसे खतरनाक नशों और आतंकवाद के बीच संबंध को खत्म करने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करेगी।
पीएम मोदी बोले विकास मॉडल की है, जरुरत :

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दुनिया को ऐसे विकास मॉडल की जरूरत है जो हर क्षेत्र, खासकर अफ्रीका जैसे उभरते महाद्वीप को समान अवसर दे और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बनाए रखे। उन्होंने कई वैश्विक नेताओं, जिनमें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा शामिल हैं, से भी चर्चा की और साझा विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
