—Advertisement—

, , ,

अयोध्या में आयोजित ऐतिहासिक धर्मध्वज समारोह, पीएम मोदी और RSS प्रमुख ने फहराया केसरिया ध्वज

Author Picture
Published On: 25 November 2025
Untitled design 2025 11 24T232054.530

—Advertisement—

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में मंगलवार, 25 नवंबर को ऐतिहासिक धर्मध्वज समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर पहुंचे और अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराया। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता के अनुसार ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच तय किया गया। इस समारोह में पीएम मोदी के साथ आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, स्वामी गोविंददेव गिरि, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

ध्वज का महत्व और विशेषताएं :

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह भगवा ध्वज ज्योति और उगते सूरज के रंग का है, जो त्याग और भक्ति का प्रतीक है। यह 10 फीट ऊंचा, 20 फीट लंबा और त्रिकोणीय आकार का है। ध्वज पर एक उज्ज्वल सूर्य की छवि है, जो भगवान श्री राम की वीरता और प्रतिभा का प्रतीक है। इसके साथ ही कोविदारा वृक्ष की छवि और ‘ओम’ अंकित है।

586pa8ac ram mandir ayodhya 625x300 25 November 25

सीएम योगी के संबोधन में दिखी नई ऊर्जा :

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर के शिखर पर फहरा रहा यह केसरिया ध्वज नए भारत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों में समय और नेतृत्व बदला, लेकिन आस्था कभी न झुकी और न रुकी। जब आरएसएस के हाथ में कमान आई तो केवल एक ही आवाज गूंजती रही – “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।”

Ayodhya Ram Mandir 1

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ध्वज फहराने के इस ऐतिहासिक क्षण ने पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल उत्पन्न कर दिया। यह कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और रामलला के प्रति आस्था का प्रतीक है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp