मां के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने पौधे लगाकर करें देखभाल- प्राचार्य
पड़ाना
मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि हाई सेकेंडरी स्कूल मऊ में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेश बीरमाल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीएल वर्मा जन शिक्षक अजय सोनी अशोक कुमार नागर प्राचार्य एसएल भारतीय सहित स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है तथा यह पौधारोपण कर्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में सभी ने साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। जिसमें निम्न प्रजाति के दर्जनों फलदार एवं औषधीय पौधे
लगाए गए जिसका उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा बनाना और मां के प्रति सम्मान व्यक्त करना है, ताकि वह अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर धरती मां को हरियाली का उपहार दे सकें। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण लिए एक सकारात्मक कदम है बल्कि या मां के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने का भी एक तरीका है पौधे लगाने के बाद इसकी देखभाल सुरक्षा कर उन्हें बड़ा करें विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेश बीरमाल ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए उन्होंने कहा कि बड़ा होने तक पौधों की देखभाल करना हमारा दायित्व है। इस दौरान स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
