—Advertisement—

Pithampur में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Author Picture
Published On: 6 July 2026
Pithampur

—Advertisement—

Pithampur में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Pithampur, । नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित शहर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 05, हाउसिंग बोर्ड स्थित मुक्ति धाम के पास ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मियावाकी पद्धति से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिससे पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी।
नगर पालिका परिषद द्वारा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही प्रत्येक पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं, ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित होकर भविष्य में एक सघन हरित क्षेत्र का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेश पटेल, पार्षद  अशोक पटेल महेश पटेल एडवोकेट राजेश चौधरी पार्षद रूप सिंह छढ्ढोदी, महेश पथरिया लालू शर्मा पत्रकार कैलाश सागर कांग्रेस नेता सीताराम गोयल पालिका के अधिकारी सब इंजीनियर हिमांशु सिंह अजय करारे सुधीर ठाकुर राकेश बनवाल अधीक्षक विजय अहीर सहायक अमित मिश्रा एवं कर्मचारी, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारीगण तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp