Palera थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, बागेश्वर धाम रथ यात्रा और नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तय हुई रूपरेखा
रथ यात्रा के रूट, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा, थाना प्रभारी की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें
Palera (टीकमगढ़)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पलेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बागेश्वर धाम रथ यात्रा और नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव, तहसीलदार पलक जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, राजेश नायक, जनपद सदस्य हरसेवक राजपूत सहित नगर के पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रथ यात्रा और दुर्गा पंडालों की व्यवस्थाओं पर चर्चा
बैठक में रथ यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों में सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
थाना प्रभारी की अपील
थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने सभी से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
