इंदौर : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पारुल ने अपने परिचित गौरव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पारुल का कहना है कि दोनों ने 800 वर्ग फीट के प्लॉट को खरीदने के लिए संयुक्त सौदा किया था और दोनों ने चार-चार लाख रुपये जमा किए थे। हालांकि रजिस्ट्री केवल गौरव के नाम पर करवा दी गई।
पारुल ने बताया कि गौरव ने बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी आधी किस्त 9,000 रुपये प्रति माह पारुल ने 2020 से नियमित जमा की। इसके लिए दोनों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था।
पारुल का आरोप है कि गौरव ने एग्रीमेंट चुरा लिया और बाद में प्लॉट को बेच दिया। यह मामला जून 2025 में सामने आया, जिसके बाद गौरव ने अपना फोन बंद कर दिया और फरार हो गया।
पुलिस कमिश्नर ने मामला क्राइम ब्रांच को भेज दिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
