—Advertisement—

Panna Tiger Reserve में हाथी रेजुविनेशन कैंप शुरू, स्वास्थ्य और संरक्षण पर जोर

Author Picture
Published On: 26 September 2026
Panna Tiger Reserve में हाथी रेजुविनेशन कैंप शुरू, स्वास्थ्य और संरक्षण पर जोर

—Advertisement—

Panna Tiger Reserve में हाथी रेजुविनेशन कैंप शुरू, स्वास्थ्य और संरक्षण पर जोर

जिला रिपोर्टर अतुल रैकवार पन्ना

पन्ना, 25 सितंबर 2026। Panna Tiger Reserve के हिनौता हाथी कैंप में साप्ताहिक हाथी रेजुविनेशन (पुनयौवनीकरण) कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। 24 सितंबर से शुरू हुए इस हाथी महोत्सव एवं रेजुविनेशन कैंप का उद्देश्य हाथियों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ उनके स्वास्थ्य और प्रबंधन को बेहतर बनाना है। आयोजन 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।

कैंप का उद्घाटन पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (CCF) छतरपुर नरेश सिंह यादव, पन्ना कलेक्टर उषा परमार, दक्षिण पन्ना वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा, उत्तर पन्ना वन मंडलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, हिनौता की सरपंच, ईको विकास समिति के अध्यक्ष, एनएमडीसी मंझगवां के महाप्रबंधक सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कैंप में सहायक संचालकों, वन परिक्षेत्राधिकारियों, फील्ड स्टाफ, आकस्मिक श्रमिकों और हाथियों की देखरेख करने वाले महावत, सहायक महावत एवं चारा कटरों ने भी सहभागिता की।

हाथियों को दिया गया पौष्टिक आहार

कैंप के दौरान हाथियों के लिए विशेष आहार की व्यवस्था की गई। उन्हें ड्राई फ्रूट, गुड़ के लड्डू, तरबूज, केला, सेब और गन्ने सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थ खिलाए गए। आयोजन के जरिए हाथियों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक ने किया हाथी कैंप का निरीक्षण

कार्यक्रम के दूसरे दिन, 25 सितंबर को पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह हिनौता हाथी कैंप पहुंचे। उनके साथ पन्ना टाइगर रिजर्व के उपसंचालक, हिनौता परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी, वन कर्मचारी और महावत मौजूद रहे।

विधायक ने कैंप का अवलोकन किया और पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या में हो रही वृद्धि तथा उनके संरक्षण और प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने हाथियों की देखरेख और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रबंधों की सराहना की।

हाथियों और स्टाफ का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

हाथी महोत्सव एवं रेजुविनेशन कैंप 30 सितंबर तक जारी रहेगा। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में कैंप के दौरान हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही एनएमडीसी सिविल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा हाथी कैंप में कार्यरत स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों से कैंप में सहभागिता करने की अपील की है। प्रबंधन के अनुसार, ऐसे आयोजनों के माध्यम से वन्यजीवों और वनों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा संरक्षण गतिविधियों में जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp