गाय के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो हुआ था वायरल: पलेरा पुलिस ने आरोपी भागचंद्र उर्फ भज्जू अहिरवार को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में था आक्रोश
पलेरा (टीकमगढ़)। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गाय के साथ अमानवीय कृत्य करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
5 अक्टूबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
फरियादी राजेंद्र राय (30), पिता जमना प्रसाद राय, निवासी पलेरा ने 5 अक्टूबर 2026 को थाना पलेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पलेरा निवासी भागचंद्र उर्फ भज्जू अहिरवार ने एक गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया है, जो वीडियो में दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/26 के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वीडियो वायरल होने से था आक्रोश
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों और आम लोगों में आरोपी के विरुद्ध आक्रोश देखा जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर 8 अक्टूबर को गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भज्जू उर्फ भागचंद्र (पिता मोहन अहिरवार), निवासी वार्ड नंबर 02, नौगांव रोड, पलेरा को 8 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय जतारा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे उप जेल जतारा में दाखिल कर दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे:
- थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव
- उपनिरीक्षक संतोष सिंह गौड़
- सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद्र बौद्ध
- साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक रहमान खान
- प्रधान आरक्षक बालकिशन श्रीवास, मनमोहन रैकवार, रामकिशन अनुरागी, अशोक मरावी और मनोज कुमार
- आरक्षक प्रवेंद्र पटेल, संतोष, रामकृष्ण, ज्ञानसिंह सेंगर, सुनील, बृजेश लोधी, शिवदयाल और मनोज रावत
- महिला आरक्षक मोनिका मुबेल
- चालक सुमित दुबे
