—Advertisement—

सोनकच्छ-जामी 33 केवी लाइन जल्द शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Author Picture
Published On: 26 September 2026
सोनकच्छ

—Advertisement—

सोनकच्छ-मलावर 33 केवी लाइन चालू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

ब्यावर से संवाददाता सुनील सुमन

ब्यावरा। मलावर क्षेत्र में पिछले 3-4 वर्षों से निर्माणाधीन सोनकच्छ से मलावर (जामी) ग्रिड तक 33 केवी विद्युत लाइन का काम पूरा होने के बावजूद इसे चालू नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाइन को जल्द शुरू कराने और क्षेत्र की बिजली समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गादिया के अध्यक्ष राजकुमार जाट के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने विद्युत वितरण केंद्र (पगारी बंगला) पहुंचकर जेई विनोद पाटिल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि सोनकच्छ से मलावर (जामी) ग्रिड तक 33 केवी लाइन का काम करीब 3-4 वर्ष में पूरा हो चुका है, लेकिन समय पर विद्युत लाइन चालू नहीं होने के कारण इसके तार चोरी होने की बात सामने आई है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि चोरी हुए तारों को दोबारा लगवाकर लाइन को शीघ्र चालू किया जाए। उनका कहना है कि इस लाइन के शुरू होने से मलावर क्षेत्र के करीब 25 से 30 गांवों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं में कमी आ सकती है और बार-बार होने वाली बिजली की परेशानी से ग्रामीणों एवं किसानों को राहत मिल सकती है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जाट ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की बिजली संबंधी समस्या का जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चैन सिंह गुर्जर, अनिल झांझोरिया, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश दांगी, मंडलम अध्यक्ष महेश गुर्जर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर, राहुल नाथ, हनुमंत सिंह गुर्जर, विष्णु नागर, अनिल जनजोरिया, मतीन खान, महेंद्र गुर्जर, रघुवीर सिंह बना, रवि गुर्जर सहित मलावर क्षेत्र के अन्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने विद्युत विभाग से मांग की कि लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू किया जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp