—Advertisement—

Mandleshwar के निम्लेश्वर हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, जाम गेट से लाई गई पावन ज्योत

Author Picture
Published On: 13 October 2026
Mandleshwar

—Advertisement—

Mandleshwar के निम्लेश्वर हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, जाम गेट से लाई गई पावन ज्योत 

आकर्षक गुफा और दिव्य झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र, बालिकाओं ने गरबा रास से बांधा समां

महेश्वर/Mandleshwar। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंडलेश्वर में भक्ति और आस्था का उत्साह देखने को मिला। प्रसिद्ध श्री निम्लेश्वर हनुमान मंदिर में मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। पहले दिन माता रानी के दर्शन और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

जाम गेट स्थित मां पार्वती मंदिर से लाई गई पावन ज्योत

मंदिर समिति के सदस्य लोकेश केवट ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन जाम गेट स्थित प्रसिद्ध मां पार्वती मंदिर से विशेष ज्योत लाई गई। इसी पावन ज्योत के माध्यम से माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई। ज्योत के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी रहा।

प्रथम दिवस की महाआरती में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदत्त चौहान और नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरि गाड़गे मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भव्य गुफा और दिव्य झांकियां बनीं आकर्षण

इस वर्ष मंदिर सेवा समिति की ओर से विशाल पंडाल सजाया गया है। पंडाल के भीतर आकर्षक गुफा का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां भक्तों को एक ही स्थान पर कई देवी-देवताओं के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

गुफा में भगवान गणेश, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, निमाड़ की प्रसिद्ध गणगौर माता, नागलवाड़ी के भीलट देव बाबा, भगवान खाटू श्याम, नीम करोली बाबा और मां कालिका की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। श्रद्धालु इन झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

whatsapp image 2026 10 13 at 4.15.01 am

बालिकाओं ने गरबा रास से मोहा मन

महाआरती और दर्शन के बाद आकर्षक गरबा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्ही बालिकाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर मां जगदंबा की भक्ति पर आधारित गीतों की धुन पर मनमोहक गरबा रास प्रस्तुत किया। बालिकाओं की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं को वितरित की गई महाप्रसादी

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। नवरात्रि के पहले ही दिन बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सजी झांकियों, पावन ज्योत और गरबा आयोजन ने नवरात्रि महोत्सव को विशेष बना दिया।

संवाददाता: स्वराज वाणी, जिला ब्यूरो चीफ मंडलेश्वर

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp