—Advertisement—

,

DELHI BLAST UPDATE : लाल किला कार धमाका ,NIA ने कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी की

Author Picture
Published On: 2 December 2025
692cf7684988f delhi blast case nia raids in kashmir 010314599 16x9 1

—Advertisement—

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने लाल किला कार धमाका मामले में सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के सिलसिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में एनआईए का पहला बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मामले की ज्यादातर जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, ये छापेमारी मौलवी इरफान, डॉ. अदील राथर, डॉ. मुजम्मिल, जसीर वानी और आमिर राशिद से जुड़े ठिकानों पर की गई। ये लोग लाल किले के पास कार ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा हैं। कार्रवाई RC-21/2025/NIA/DLI के तहत चल रही जांच के हिस्से के तौर पर की गई।

delhiblastniaraids1 1764568591

एनआईए टीमों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के घर की तलाशी ली। वागे पिछले महीने पकड़े गए व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के रेडिकलाइजेशन और भर्ती के मुख्य मास्टरमाइंड के रूप में सामने आए थे। वागे को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था और बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कस्टडी में लिया गया, जब कार ब्लास्ट की जांच एनआईए के हाथ में आई। इस धमाके में 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp