—Advertisement—

,

NIA को मिली बढ़ी सफलता , बिश्नोई गैंग का दूसरा मसीहा गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 19 November 2025
1280x720 2521636 lawrence bishnoi member yudhveer singh

—Advertisement—

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को मंगलवार को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। अनमोल बिश्नोई लंबे समय से फरार था और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उसकी तलाश की जा रही थी।
इसके अलावा वह सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग, और विदेश से चल रहे धमकी-एक्सटॉर्शन रैकेट सहित 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है। अमेरिका ने उसे डिपोर्ट करते ही भारतीय एजेंसियों को सौंप दिया, जिसके बाद उसे भारी सुरक्षा में एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।

केन्या से संचालित कर रहा था गैंग

Anmol Bishnoi 1763483600342 1763483605132

NIA की शुरुआती पता चला कि अनमोल ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से फरार होने की पूरी योजना पहले से बनाकर रखी थी। 29 अक्टूबर 2021 को फरीदाबाद से जारी हुआ यह पासपोर्ट मिलने के बाद वह कुछ ही दिनों में केन्या भाग गया और वहीं से बिश्नोई गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को संचालित करता रहा।

केन्या और फिर अमेरिका में रहने के दौरान भी उसने गैंग के शूटर्स को निर्देश देने, धमकियां भेजने और कई हत्याओं की साजिश रचने का सिलसिला जारी रखा। NIA इस पासपोर्ट और यात्रा संबंधी तथ्यों को मामले में बेहद महत्वपूर्ण सबूत मान रही है।

पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

Patiala House Court 2023 12 574729bb715e9ec52b7730839126c3a8 3x2 1

गिरफ्तारी के बाद अनमोल को सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां उसे आज लगभग 4 बजे पेश किया जाएगा। पेशी से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। NIA की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राहुल त्यागी पैरवी करेंगे, जबकि अनमोल की ओर से एडवोकेट रजनी अदालत में पक्ष रखेंगी। डिपोर्ट होकर भारत वापसी और गिरफ्तारी के बाद अब NIA उसके नेटवर्क, फंडिंग और विदेश में गैंग ऑपरेशन से जुड़े कई अहम राज जानने की तैयारी में है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp