—Advertisement—

,

मानव तस्करी पर केंद्र सरकार सख्त, NIA ने की 132 चार्जशीट दाखिल

Author Picture
Published On: 4 December 2025
20240513 125115 87b9da

—Advertisement—

नई दिल्ली। देश में मानव तस्करी के बढ़ते मामलों पर गुरुवार को संसद में गंभीर चर्चा हुई। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि देश में सबसे अधिक मानव तस्करी के मामले पंजाब से सामने आए हैं। उन्होंने राज्यों के अनुसार विस्तृत आंकड़े भी सदन के समक्ष रखे।

पंजाब में सबसे अधिक मामले, SIT और फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित

विदेश मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने मानव तस्करी की बढ़ती शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) तथा एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित की है।
पंजाब से मिले आंकड़ों के अनुसार—

  • 58 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 25 FIR दर्ज
  • 16 आरोपियों की गिरफ्तारी
  • हरियाणा में 2,325 मामले दर्ज
  • जयशंकर ने बताया कि हरियाणा में मानव तस्करी के मामलों की संख्या चिंताजनक है—
  • 2,325 मामले दर्ज
  • 44 FIR दर्ज
  • 27 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा गुजरात में भी एक तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

NIA ने की 169 गिरफ्तारियां

विदेश मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पास अब मानव तस्करी के मामलों की जांच का अधिकार है।
अब तक—

658c32ce518ff external affairs minister s jaishank 1728041401

  • 27 केस दर्ज
  • 169 गिरफ्तारियां
  • 132 आरोपपत्र दाखिल

NIA ने 7 अगस्त को हरियाणा और पंजाब में दो बड़े तस्करों को पकड़ा था, जबकि 2 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में दो और तस्कर गिरफ्तार किए गए।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp