—Advertisement—

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Author Picture
Published On: 10 July 2026
NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

—Advertisement—

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, मासूम समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास
उमरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर उमरिया जिले के भरौला गांव के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर बुरी तरह फंस गए।

मृतकों की पहचान अनूपपुर जिले के लीला गांव निवासी कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं चचाई थाने में पदस्थ आरक्षक सविता सिंह (32), तीन वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप मार्को तथा रिश्तेदार प्रियंका (24) के रूप में हुई है। वहीं प्रियंका की बहन खुशबू मार्को (22) गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय जा रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक कुलपत सिंह की मां अनूपपुर जिले के लीला गांव की सरपंच हैं, जबकि उनकी पत्नी सविता सिंह पुलिस विभाग में चचाई थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp