—Advertisement—

क्या फिर एक बार बिहार की कुर्सी पर करेंगे नीतीश कुमार राज , हलचल हुई तेज

Author Picture
Published On: 17 November 2025
Untitled design 2025 11 17T172115.042

—Advertisement—

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी राजनीति गलियारों में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में नई सरकार गठन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।

सीएम ने राज्यपाल को सिफारिश की है कि वर्तमान विधानसभा को 19 नवंबर को भंग कर दिया जाए। विधानसभा भंग होते ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

कैबिनेट ने दी विधानसभा भंग करने की मंजूरी

कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार को राज्यपाल से मुलाकात कर सिफारिश की थी वे विधानसभा भांग कर दे। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कैबिनेट ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है। बता दे की बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी(आरवी) को 19 और अन्य सहयोगी दलों को 9 सीटें मिली हैं।
बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।

nitish kumar 1558585235317 02 1660138253035

RJD ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना :

दूसरी ओर विपक्षी आरजेडी ने सोमवार की बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया। बैठक में चुनावी हार के कारणों पर भी चर्चा हुई। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बैठक समाप्त होने से पहले ही बाहर निकल गए।

बीजेपी विधायक दल की बैठक अब 19 नवंबर को :

बीजेपी विधायक दल की बैठक जो पहले 18 नवंबर को होनी थी, अब 19 नवंबर को होगी। यह बैठक अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद एनडीए की औपचारिक बैठक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी होगी। ऐसा बताया जा रहा है की नीतीश कुमार को दोबारा एनडीए का नेता चुना जायेगा , इसका खुलासा विधायक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया है। उन्होंने बताया कि “नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे, केवल औपचारिकता बाकी है।”

19 नवंबर को इस्तीफा और नई सरकार के गठन की शुरुआत :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 नवंबर को दोबारा राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, अपना इस्तीफा सौंपेंगे और उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित होने की तैयारी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट मीटिंग से पहले बढ़ी हलचल :

सुबह कैबिनेट की बैठक से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की। बैठक समाप्त होते ही नीतीश कुमार सीधे राजभवन रवाना हुए।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp