Indore में राजवाड़ा से महावीर बाग तक निकली नेमि-गिरनार धर्मयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य श्री विप्रणतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सम्बुद्धिसागर जी महाराज ने 20 जुलाई को गिरनार पहुंचकर धर्म प्रभावना बढ़ाने का आह्वान किया।
Indore में गूंजे जय-जय नेमीनाथ के जयकारे, 1008 फीट राष्ट्रध्वज के साथ निकली नेमि-गिरनार धर्मयात्रा
राजेश जैन दद्दू |Indore
Indore । मां अहिल्याबाई की पावन नगरी इंदौर में गुरुवार को 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। 1008 फीट लंबे राष्ट्रध्वज एवं धर्मध्वज के साथ निकली नेमि-गिरनार धर्मयात्रा में सकल दिगंबर जैन समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गिरनार सिद्ध क्षेत्र के प्रति अपनी आस्था और समर्पण का परिचय दिया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:05 बजे ऐतिहासिक राजवाड़ा Indore पहुंची धर्मयात्रा का समाजजनों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। रथ पर सिद्धक्षेत्र गिरनार पर्वत की चौथी टोंक पर विराजमान भगवान नेमिनाथ की आकर्षक प्रतिमा तथा दूसरे वाहन में प्रतिष्ठित प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
राजवाड़ा से प्रारंभ हुई यह धर्मयात्रा मल्हारगंज, मोदीजी की नसिया, बड़ा गणपति होते हुए महावीर बाग पहुंची। यात्रा में आचार्य श्री विप्रणतसागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य एवं मुनिश्री सम्बुद्धिसागर जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
गिरनार सिद्ध क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए जागरूकता आवश्यक : आचार्य श्री विप्रणतसागर जी महाराज
महावीर बाग में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री विप्रणतसागर जी महाराज ने कहा कि जब समाज पूर्ण रूप से जागृत होगा तभी गिरनार सिद्ध क्षेत्र स्वतंत्र हो सकेगा। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार देशवासियों की एकजुटता से देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ, उसी प्रकार गिरनार सिद्ध क्षेत्र की स्वतंत्रता के लिए भी समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि यदि समाज कमजोर रहेगा तो गिरनार को मुक्त नहीं करा सकेगा। सामाजिक जागृति, एकता तथा तन-मन-धन से समर्पण ही इस अभियान की सफलता का आधार बनेगा। उन्होंने विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
Indore से ऐतिहासिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु : मुनिश्री सम्बुद्धिसागर जी महाराज
मुनिश्री सम्बुद्धिसागर जी महाराज ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि यदि इंदौर का प्रत्येक समाजजन तन-मन-धन से इस अभियान में सहभागी बने तो 20 जुलाई को गिरनार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ऐतिहासिक होगी। उन्होंने भी विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के साहस एवं समर्पण की अनुमोदना करते हुए सभी समाजजनों को यात्रा सफल बनाने का संकल्प दिलाया।
समाजजनों ने किया संजय जैन का सम्मान
धर्मसभा के दौरान दिगंबर जैन सामाजिक संसद Indore के अध्यक्ष आनंद गोधा, हंसमुख गांधी, मनीष नायक, राहुल जैन स्पोर्ट्स, टीके वेद, कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों ने विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन का दुपट्टा एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।
20 जुलाई को अधिकाधिक संख्या में गिरनार पहुंचने का आह्वान
धर्मसभा में आनंद गोधा, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सचिन जैन, राहुल जैन स्पोर्ट्स, जैनेश झांझरी तथा नकुल पाटोदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज से 20 जुलाई को अधिकाधिक संख्या में गिरनार पहुंचकर धर्म प्रभावना बढ़ाने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने बसों की व्यवस्था एवं यात्रा संचालन के लिए आर्थिक सहयोग देने की भी अपील की।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजश्रेष्ठी अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, इंद्र सेठी, कैलाश लुहाड़िया, नवनीत जैन, पार्षद राजीव जैन, राजेश नीता जैन, संजय जैन अहिंसा, पवन जैन, सुशील पांड्या, सुभाष पहाड़िया, वीरेंद्र बड़जात्या, प्रियांशु जैन, सेवानिवृत्त न्यायाधीश जे.के. जैन, मातृशक्ति महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक एवं युवतियां पचरंगी धर्मध्वज लेकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मयंक जैन ने किया तथा आभार मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के उपाध्यक्ष सतीश राजावत, ओम पाटोदी, अशोक सामरिया, मुकेश जैन, पारस जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, महावीर सिंघई, मनीष जैन, मयूर जैन, जितेंद्र जैन, सुनील जैन, गोलू जैन, प्रेरणा जैन, प्रिया जैन, एडवोकेट अमित जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


