NEET 2025 Counselling Update: देशभर के 687 आयुष कॉलेजों को मिली मान्यता, जानें MP सहित पूरे भारत की स्थिति
NEET 2025 Latest News: नीट 2025 पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देशभर में AYUSH UG Admissions 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। AYUSH Admission Central Counseling Committee (AACCC) ने पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को BAMS, BHMS, BUMS और अन्य आयुष कोर्स में दाखिला मिलेगा।
AYUSH Colleges 2025 Recognition
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की दो नियामक संस्थाओं— NCISM (National Commission for Indian System of Medicine) और NCH (National Commission for Homoeopathy) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए देशभर के 687 आयुष अंडरग्रेजुएट कॉलेजों को मंजूरी दी है।
हालांकि, भारत में फिलहाल 1050 से अधिक आयुष मेडिकल कॉलेज सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं।
विशेष तौर पर मध्यप्रदेश में आयुष शिक्षा की स्थिति इस प्रकार है:
-
32 आयुर्वेदिक कॉलेज
-
20 होम्योपैथिक कॉलेज
NEET 2025 AYUSH Counselling Schedule
पहले चरण की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 22 अगस्त से 1 सितंबर 2025
-
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग: 26 अगस्त से 1 सितंबर 2025
-
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस: 2 और 3 सितंबर 2025
-
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 4 सितंबर 2025
-
कॉलेज में रिपोर्टिंग: 5 से 12 सितंबर 2025
-
डेटा वेरिफिकेशन: 13 और 14 सितंबर 2025
इसके बाद दूसरे राउंड की AYUSH NEET Counselling 17 सितंबर से शुरू होगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी गाइडलाइंस
-
उम्मीदवारों को निर्धारित तारीखों पर रजिस्ट्रेशन और च्वाइस लॉकिंग करना अनिवार्य है।
-
एक बार सीट आवंटित होने पर समय पर संबंधित AYUSH मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
-
दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के दौरान पाई गई किसी भी त्रुटि से एडमिशन कैंसिल हो सकता है।
-
समय सीमा का पालन न करने पर सीट ऑटोमेटिकली कैंसिल हो जाएगी।
