—Advertisement—

,

सुकमा में मिली सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता , 7 नक्सलियों को किया ढेर और 50 गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 20 November 2025
Untitled design 2025 11 20T013525.835

—Advertisement—

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। वहीं, बुधवार को भी सात नक्सली ढेर कर दिया गया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान : 

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार की सुबह 6 बजे से मुठभेड़ जारी थी। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कई जिलों में तीन एसजेडसीएम सदस्य समेत 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो AK-47 सहित आठ हथियार बरामद किए गए हैं।

images 24

बताया जाता है कि फोर्स ने 18 नवंबर को हिडमा को ढेर किया था। उसी क्षेत्र में आज की कार्रवाई में नक्सली देवजी भी मारा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रेहाउंड्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था।

मुठभेड़ की जानकारी :

इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया, जिनमें चार पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। जिनकी पहचान हुई है उनमें मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति और कई अन्य बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों का सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण सामग्री, हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। यह अभियान पिछले दो दिनों में नक्सली संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

तीन एसजेडसीएम समेत 50 नक्सली गिरफ्तार :

balaghat naxal encounter 1745631493802 1760529373772

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों में बस्तर संभाग के जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी के कई सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

  • नक्सली मदन्ना उर्फ जग्गु दादा को भी फोर्स ने दबोचा है।
  • बस्तर इलाके की चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी गिरफ्तार हुई हैं।
  • इस कार्रवाई से माओवादी संगठन को पिछले दो दिनों में भारी झटका लगा है और संगठन की ताकत कमजोर हुई है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp