—Advertisement—

रायपुर में 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर से जुटेंगे पत्रकार

Author Picture
Published On: 23 September 2026
whatsapp image 2026 09 23 at 1.52.42 pm

—Advertisement—

रायपुर में 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन होगा। देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े जैन पत्रकार इसमें शामिल होंगे।

दैनिक स्वराज वाणी
संवाददाता: भरत सेठ घुवारा

जैन धर्म एवं पत्रकारिता के संरक्षण-संवर्धन में मीडिया की भूमिका पर होगा मंथन

घुवारा/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज एवं सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा जैन पत्रकार महासंघ के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े जैन पत्रकारों, संपादकों तथा लेखकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन श्री अग्रसेन धाम, जीई रोड, रायपुर में होगा।

आयोजन समिति के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों से पत्रकारों की सहभागिता के लिए स्वीकृतियां मिल रही हैं। बाहर से आने वाले पत्रकारों के लिए रेलवे स्टेशन से अगवानी, वातानुकूलित आवास और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जैन धर्म एवं पत्रकारिता के संरक्षण और संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका’ रहेगा। आयोजन रायपुर में चातुर्मासरत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री आगम सागर जी ससंघ के मंगल आशीर्वाद और सानिध्य में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के संरक्षक विनोद जैन बड़जात्या, नरेंद्र जैन गुरुकृपा, छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पारस टीवी के डायरेक्टर प्रकाशचंद मोदी, दैनिक विश्व परिवार के प्रबंध संपादक प्रदीप जैन, संदीप लुहाड़िया, क्षितिज जैन, सौरभ जैन, जैन पत्रकार महासंघ अध्यक्ष रमेश तिजारिया, महामंत्री उदयभान और बुंदेलखंड प्रभारी भरत सेठ घुवारा ने देशभर के जैन पत्रकारों से सम्मेलन में सहभागी बनने की अपील की है।

whatsapp image 2026 09 23 at 1.52.14 pm

आयोजकों ने पत्रकारों से कहा है कि जिन जैन पत्रकारों तक सम्मेलन की सूचना नहीं पहुंची है, उन्हें भी आयोजन से अवगत कराएं। एक अक्टूबर को पत्रकारों को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल डोंगरगढ़ तीर्थ का भ्रमण भी कराया जाएगा।

सम्मेलन संयोजक प्रदीप जैन ‘विश्व परिवार’ ने आगमन की पूर्व सूचना मोबाइल नंबर 9981924252 पर देने का आग्रह किया है, ताकि आवास, भोजन और स्वागत की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp