—Advertisement—

Nagda : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली

Author Picture
Published On: 7 October 2026
Nagda : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली

—Advertisement—

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल की गोली

नागदा-खाचरौद ब्लॉक में अभियान की शुरुआत, स्कूलों और 415 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी गई कृमिनाशक दवा

संवाददाता : प्रमोद कुमार जैन

Nagda । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर नागदा-खाचरौद ब्लॉक में 1 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के महाअभियान की शुरुआत मंगलवार को की गई। अभियान के तहत ब्लॉक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां नि:शुल्क खिलाई गईं।

ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली और प्रकाश नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत और सीडीपीओ मुकेश वर्मा ने किया। इस दौरान बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।

48 उपस्वास्थ्य केंद्र और 415 आंगनवाड़ी केंद्र शामिल

अभियान के तहत शासकीय कन्या विद्यालय में बीसीएम की मौजूदगी में बच्चों को दवा दी गई। वहीं ब्लॉक के 48 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ और 415 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई।

स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को यह दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

1 लाख 40 हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य

बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें कृमि संक्रमण से मुक्त रखना जरूरी है। पेट में कृमि होने से बच्चों में एनीमिया यानी खून की कमी और कुपोषण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सीडीपीओ मुकेश वर्मा ने बताया कि नागदा-खाचरौद ब्लॉक में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1 लाख 40 हजार बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक दवा पहुंचा रही हैं।

9 अक्टूबर को होगा मॉप-अप राउंड

अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश मंगलवार को एलबेंडाजोल की गोली खाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी छूटे हुए बच्चों को 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।

अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp