—Advertisement—

राष्ट्रीय ब्यूटी आर्टिस्ट चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन इंदौर में, डॉ. भरत शर्मा ने सौंदर्य कला पर दिया प्रेरक संदेश

Author Picture
Published On: 16 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 16 at 9.30.39 AM

—Advertisement—

इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय ब्यूटी आर्टिस्ट चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन समारोह फीनिक्स सिटाडेल मॉल में सम्पन्न। संस्कृति मंत्रालय सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने सौंदर्य कला और व्यक्तित्व निखार पर प्रेरक संदेश दिया।

इंदौर, 2025:
देश भर के विभिन्न प्रदेशों से आए अपनी कला में सिद्धहस्त ब्यूटिशन के लिए उन्नति सिंह और फ़ीनिक्स ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ब्यूटी आर्टिस्ट चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल मॉल में किया गया।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि कहा कि,

“श्रृंगार कृष्ण भगवान की 16 कलाओं में से एक विशिष्ट कला है, जो भारतीय संस्कृति का सौंदर्य है। हर व्यक्ति के अंदर एक प्रसाधक/प्रसाधिका का विशेष गुण निहित होता है। बिना सौंदर्य की कल्पना किए हम अपने ईश्वर के स्वरूप की व्याख्या नहीं कर सकते। यह कला हमारे व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह इस कला का उपयोग कर अपने अवगुण और अवसाद को निकाल निश्छल सौंदर्यता से समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करे।”

WhatsApp Image 2025 09 16 at 9.30.34 AM

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

  • कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और पूजन से हुई।

  • सभी अतिथियों द्वारा ताम्रकलश में भरे पानी से पौधों को जल अर्पण कर नवाचार किया गया।

  • उन्नति सिंह ने देश भर से आए विशेष अतिथियों का सम्मान किया।

सम्मानित अतिथियों में प्रमुख शामिल थे:

  • वरिष्ठ ब्यूटिशन एवं विशेषज्ञ

  • मोनिका बहल, ब्यूटी एंड वेडिंग सेक्टर स्किल काउंसिल इंडिया

  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आईएएस स्मिता भारद्वाज

  • जेल अधीक्षक अलका सोनकर

  • पुणे से अक्षय पूरे

  • वरिष्ठ साहित्यकार सीमा जेराजनी

  • डॉ. जाह्नवी, सर्बजीत अरोड़ा, श्वेता अरोड़ा, नीलेश सेन

  • देश के अन्य गणमान्य नागरिक

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp