—Advertisement—

नरसिंहपुर जिले में अब तक 683 मिमी औसत बारिश, पिछले साल के मुकाबले 437 मिमी कम

Author Picture
Published On: 24 August 2026
नरसिंहपुर जिले में अब तक 683 मिमी औसत बारिश, पिछले साल के मुकाबले 437 मिमी कम

—Advertisement—

नरसिंहपुर जिले में अब तक 683 मिमी औसत बारिश, पिछले साल के मुकाबले 437 मिमी कम

नरसिंहपुर। जिले में 1 जून से 24 अगस्त तक औसतन 683 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसत 7.4 मिमी बारिश हुई। इनमें करेली में सबसे अधिक 21 मिमी, गोटेगांव में 12 मिमी, गाडरवारा में 3 मिमी और तेंदूखेड़ा में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि नरसिंहपुर तहसील में बारिश शून्य रही।

नरसिंहपुर में सबसे अधिक 747 मिमी बारिश

24 अगस्त तक तहसीलवार बारिश के आंकड़ों में नरसिंहपुर में 747 मिमी, गाडरवारा में 711 मिमी, गोटेगांव में 693 मिमी, तेंदूखेड़ा में 678 मिमी और करेली में 586 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

इस अवधि में जिले का औसत 683 मिमी रहा।

पिछले साल हुई थी 1120.2 मिमी बारिश

पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1120.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक औसत वर्षा पिछले साल की तुलना में 437.2 मिमी कम है।

पिछले साल नरसिंहपुर में 1056 मिमी, गाडरवारा में 1397 मिमी, गोटेगांव में 1025 मिमी, करेली में 988 मिमी और तेंदूखेड़ा में 1135 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी।

करेली में सबसे कम बारिश

इस वर्ष अब तक तहसीलवार आंकड़ों में करेली में सबसे कम 586 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि नरसिंहपुर तहसील 747 मिमी के साथ सबसे आगे है। लगातार बदलते मौसम के बीच आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp