—Advertisement—

नाकोड़ा भैरव देव पूर्णिमा महोत्सव: मेवानगर पेटलावद में उमड़ा आस्था का महासागर, देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Author Picture
Published On: 29 June 2026

—Advertisement—

झाबुआ के मेवानगर पेटलावद स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

रिपोर्ट : मनीष कुमट, झाबुआ

नाकोड़ा भैरव देव के प्रति श्रद्धालुओं की बढ़ रही अटूट आस्था, मेवानगर पेटलावद क्षेत्र बनता जा रहा धार्मिक श्रद्धा का प्रमुख केंद्र

पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा आस्था का महासागर, देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे मेवानगर पेटलावद

झाबुआ (निप्र)। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार, मेवानगर पेटलावद में रविवार को पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन दरबार परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही तथा जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण गुंजायमान रहा।

अल सुबह 4 बजे से लगा दरबार में भक्तों का तांता

श्री नाकोड़ा भैरव देव के परम उपासक गादीपति सुमित पीपाड़ा के आदेशानुसार आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल से ही हो गया था। अल सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने सर्वप्रथम श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा इसके पश्चात श्री नाकोड़ा भैरव देव के चरणों में अपनी अर्जी प्रस्तुत कर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आपको बता दे कि गादीपति श्री सुमित पीपाड़ा की पावन प्रेरणा एवं आचार्य भगवंत विश्वरत्नसागर सूरीजी महाराज साहेब की पावन निश्रा में विश्व की दूसरी मेवानगरी पेटलावद में बनने जा रही है। जिसका भव्यति भव्य निर्माण आचार्य भगवंत की पावन निश्रा में रूपगढ रोड पर दादा की पावन भूमि पर होने जा रहा है। वही श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद ने क्षैत्र वासियों से अपील की है कि इस पावन धाम में आप सभी भक्त बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले एवं इस पुनीत कार्य के सहभागी बने।

बढ़ चढ़ कर लिया भक्तों ने आरती का चढ़ावा

प्रातः 10 बजे ट्रस्टी मनीष कुमट,झकनावदा, ट्रस्टी संजय खटोड़ मनावर, द्वारा श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव देव, श्री नाकोड़ा काला भैरव देव एवं शासन देवी श्री अछुप्ता देवी की आरती के चढ़ावों की बोलियां लगाई गईं। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आरती के चढ़ावे प्राप्त किए। बाद में लाभार्थी परिवारों ने विधि-विधान के साथ आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मन्नतधारियों ने उतारी मन्नते

महोत्सव के दौरान दादा के भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं आस्था स्वरूप श्री नाकोड़ा भैरव देव को छप्पन भोग, श्रीफल, गोला, लड्डू, छत्र, त्रिशूल एवं डमरू अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर दादा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई भक्तों ने मंच से अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि दादा ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुईं।

लाभार्थियों द्वारा भक्तों के लिए अन्नपूर्णा आदि की रखी गई निःशुल्क विशेष व्यवस्था

दोपहर में लाभार्थी परिवारों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी एवं अन्नपूर्णा प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर दर्शन, पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम निरंतर चलता रहा। सुबह 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं।

दरबार की पुष्पमालाओं से की गई आकर्षक सजावट

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया था। भक्ति संगीत, जयकारों और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। आयोजन में दूर-दराज से आए भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस अवसर पर ट्रस्टी राजेश काठेड नलखेड़ा, ट्रस्टी सौरभ खमेसरा (मेघनगर), ट्रस्टी सुनील भांगू, ट्रस्टी जयेश मोदी सैलाना, ट्रस्टी मनीष कुमट झकनावदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी, मेवानगर पेटलावद के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। पूर्णिमा महोत्सव ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि श्री नाकोड़ा भैरव देव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था निरंतर बढ़ रही है तथा मेवानगर पेटलावद क्षेत्र धार्मिक श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp