Nagda की श्वेता गुप्ता का एमपीपीएससी में चयन, प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल की
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन से परिवार और महाविद्यालय में खुशी का माहौल, स्टाफ एवं परिजनों ने दी बधाई
नागदा, नि.प्र.। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में नागदा निवासी श्वेता गुप्ता का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, महाविद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। श्वेता गुप्ता निजी महाविद्यालय के संचालक धर्मेंद्र गुप्ता की सुपुत्री हैं।
श्वेता गुप्ता की इस उपलब्धि से परिवार और महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर महाविद्यालय के स्टाफ, मित्रों, स्नेहीजनों और परिजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शुभचिंतकों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताया।
महाविद्यालय संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि श्वेता ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से पूरे परिवार सहित महाविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने श्वेता के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संवाददाता: निलेश मेहता
