—Advertisement—

नागदा व्यापारी संघ में पंकज नामदेव फिर अध्यक्ष, पद्मा सेठिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Author Picture
Published On: 24 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 9.17.31 PM

—Advertisement—

नागदा व्यापारी संघ में पंकज नामदेव को पुनः अध्यक्ष और पद्मा सेठिया को महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानिए नवीन कार्यकारिणी में किसे कौन-सा दायित्व मिला।

नागदा व्यापारी संघ में पंकज नामदेव पुनः अध्यक्ष, पद्मा सेठिया महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संभाले दायित्व, व्यापारिक एकता और व्यापारी हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प

नागदा से जीवनलाल जैन नागदा

नागदा। नागदा व्यापारी संघ की आवश्यक बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। 31 वर्षों से संचालित संगठन में पंकज नामदेव को पुनः नागदा व्यापारी संघ का अध्यक्ष तथा पद्मा सेठिया को नागदा व्यापारी महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न सदस्यों को दायित्व सौंपे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। बैठक में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए व्यापारिक एकता, संगठन की मजबूती तथा नगर के व्यापारिक विकास को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नागदा व्यापारी संघ द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की।

बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ के माध्यम से एक दिवसीय तीर्थ यात्रा आयोजित करने तथा परंपरानुसार डोल ग्यारस के अवसर पर पोहा वितरण करने का निर्णय लिया गया।

नागदा व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी में प्रमुख दायित्व

नागदा व्यापारी संघ में दिलीप कांठेड़ संयोजक, पंकज नामदेव अध्यक्ष, नवीन पोरवाल सचिव, भगवान पोरवाल कोषाध्यक्ष, अखिल पोरवाल सह सचिव तथा मनोज ओरा, मुकेश मेहता, पंकज पोरवाल एवं अमित जैन नागदा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ ही पंकज अग्रवाल को जनसंपर्क, मनीष पोरवाल (राधिका) को सोशल मीडिया प्रभारी, रितेश नागदा को सदस्य, कमल ज्ञानचंदानी को प्रचार मंत्री तथा भरत पाटीदार को सांस्कृतिक समिति का दायित्व सौंपा गया।

नागदा व्यापारी महिला मंडल की कार्यकारिणी

वहीं नागदा व्यापारी महिला मंडल में पद्मा सेठिया अध्यक्ष, मीना अग्रवाल सचिव, राधा पांचाल कोषाध्यक्ष, माया शर्मा एवं उर्वशी राठौर सह सचिव बनाई गईं। सीमा मालपानी को महामंत्री तथा बदामदेवी पोरवाल एवं मधुबाला पोरवाल को उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

विशेष रूप से नागदा व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी के रूप में निलेश मेहता तथा नागदा व्यापारी महिला मंडल की मीडिया प्रभारी के रूप में वर्षा मेहता की नियुक्ति की गई।

पंकज नामदेव के विगत दो वर्षीय कार्यकाल की सराहना

इस अवसर पर संघ के संयोजक दिलीप कांठेड़ एवं संरक्षक दिनेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पंकज नामदेव के विगत दो वर्षीय कार्यकाल की सराहना की। व्यापारियों के बीच उनके कार्यकाल को आगामी दो वर्षों के लिए आगे बढ़ाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

उपस्थित व्यापारियों ने करतल ध्वनि के साथ पंकज नामदेव को पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प

नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज नामदेव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति व्यापारियों की एकता में निहित है और सभी के सहयोग से नागदा व्यापारी संघ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन निलेश चौधरी ने किया तथा आभार मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp