विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति ने सेवा सप्ताह में एक दिन में लगाए 151 पौधे
Nagda (नि.प्र.)। विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक ही दिन में 151 पौधे लगाने का संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। विश्व हिन्दू परिषद प्रत्येक वर्ष जुलाई माह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाता है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संगठन के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर सेवा संकल्प निभाया।

यह अभियान मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका आरती जायसवाल एवं जिला संयोजिका रेनू चौधरी के मार्गदर्शन में नागदा, खाचरौद एवं उन्हेल प्रखंडों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मातृ शक्ति एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका रानी व्यास, नागदा प्रखंड संयोजिका संध्या खेरवार, सीमा चौहान, कांता शर्मा, रंजना लोधी, कला जायसवाल, नमिषा जी, विहिप जिला अध्यक्ष ओजेस सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र आंजना, जिला मंत्री जितेंद्र पांचाल, जिला संयोजक महेश आंजना, प्रखंड मंत्री कृपाल सिंह तंवर, सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र माली, प्रखंड संयोजक आकाश राव, मोहित पोरवाल, बाबूलाल शर्मा, महेश पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी डी. के. चौधरी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद, जिला नागदा मालवा प्रांत द्वारा प्रदान की गई।
संवाददाता निलेश मेहता
