नागदा की बेटी श्वेता गुप्ता एमपीपीएससी में 19वीं रैंक लाकर बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, राजू गुप्ता मित्र मंडल ने किया सम्मान
नागदा। नागदा नगर का नाम गौरवान्वित करने वाली नागदा की बेटी श्वेता गुप्ता, पिता धर्मेंद्र गुप्ता, का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। श्वेता ने पूरे मध्य प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर पूरे नागदा और समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
राजू गुप्ता मित्र मंडल ने किया सम्मान
इसी खुशी के अवसर पर राजू गुप्ता मित्र मंडल द्वारा श्वेता गुप्ता को पुष्प माला और उपहार देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नगर के लोगों ने इस उपलब्धि को नागदा के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि श्वेता की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
पिता धर्मेंद्र गुप्ता ने दी शिक्षा की प्रेरणा
श्वेता गुप्ता के पिता धर्मेंद्र गुप्ता कई वर्षों से नगर में शेषशाई महाविद्यालय का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने नगर के कई बच्चों को पढ़ा-लिखाकर अच्छे स्थानों पर चयनित होने की प्रेरणा दी है। श्री गुप्ता व्यवहार के धनी और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की भी इस अवसर पर सराहना की गई।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर नागदा जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक राजेश सकलेचा, क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव दिनेश सोलंकी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जया बघेल, पत्रकार जीवनलाल जैन, दीपक बाथम, राजू गुप्ता सहित अन्य मित्र मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
सभी ने नागदा की बेटी को बधाई और शुभ आशीष देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद धर्मेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
