—Advertisement—

Nagda में मां भद्रकाली मंदिर में परशुराम सेना महिला मंडल ने की महाआरती, वर्षा मेहता का जन्मदिन मनाया

Author Picture
Published On: 13 October 2026
Nagda

—Advertisement—

 

Nagda में मां भद्रकाली मंदिर में परशुराम सेना महिला मंडल ने की महाआरती, वर्षा मेहता का जन्मदिन मनाया

नवरात्रि की द्वितीया पर ढोल-ताशों और माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, 15 अक्टूबर को शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान

Nagda । नवरात्रि के पावन अवसर पर चंबल मार्ग स्थित मां भद्रकाली शक्ति पीठ में सोमवार रात श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शंखध्वनि के साथ शुरू हुई महाआरती के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता का विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया।

माता को अर्पित किया मावे का केक, बांटी प्रसादी

महाआरती के दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष वर्षा मेहता का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मावे का केक मां भद्रकाली को अर्पित कर भोग लगाया गया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। महिला मंडल की सदस्याओं और स्नेहीजनों ने वर्षा मेहता को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की ओर से श्रद्धालुओं को मावे के केक और केले की प्रसादी वितरित की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं, श्रद्धालु और गणमान्यजन शामिल हुए।

15 अक्टूबर को शस्त्र पूजन में शामिल होने की अपील

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज की ओर से बजरंग चौहान ने नगरवासियों से 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

समाज की महिला पदाधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद

आयोजन में सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष सुमित्रा पंड्या, सुचित्रा शर्मा, ममता शर्मा, प्रीति कौशिक, राधा पांचाल, उर्वशी राठौर, आशा कदम, पं. भुवनेश्वर शर्मा, पं. अनिल शर्मा, पं. दीपक पंड्या, सत्यनारायण जोशी, नागदा व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं श्याम परिवार के संयोजक पंकज नामदेव, बजरंग चौहान, प्रमोद चौहान, यशवंत दुबे, कृष्णकांत गुप्ता, हिमांशु शर्मा, श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के उज्जैन जिला संयोजक निलेश मेहता, पत्रकार बंटी जटिया, पत्रकार उमाशंकर परमार, अर्जुन राजोरिया, जीवनलाल जैन और सुनील उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री सीजी मोहन और प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान सहित अन्य लोगों ने दुपट्टा पहनाकर वर्षा मेहता का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp