—Advertisement—

नागदा में बड़ा फैसला: 6 प्रमुख तारीखों पर मांस-मछली-अंडे की बिक्री रहेगी बंद

Author Picture
Published On: 27 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 10.30.57 PM 1

—Advertisement—

नगर पालिका नागदा ने प्रमुख त्योहारों और पर्वों को लेकर आदेश जारी किया है। निर्धारित तारीखों पर मांस, मछली और अंडे की बिक्री, दुकान संचालन और प्रदर्शन पूरी तरह बंद रहेगा। उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नागदा में मांस-मछली-अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध — नगर पालिका परिषद नागदा ने शासन के निर्देशों के पालन में आगामी प्रमुख त्योहारों एवं पर्वों के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किया है। निर्धारित तिथियों पर संबंधित दुकानदारों को मांस, मछली एवं अंडे का विक्रय, दुकान संचालन तथा इन वस्तुओं का प्रदर्शन पूरी तरह बंद रखना होगा।

नागदा (नि. प्र.)।

नागदा में मांस-मछली-अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध किन तारीखों पर?

नगर पालिका द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 सितंबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी, 8 सितंबर श्री जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ दिवस, 14 सितंबर श्री गणेश उत्सव प्रारंभ दिवस एवं श्री जैन पर्युषण पर्व अंतिम दिवस, 22 सितंबर श्री डोलग्यारस, 25 सितंबर श्री अनंत चतुर्दशी तथा 2 अक्टूबर श्री गांधी जयंती के अवसर पर मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

दुकानदारों को आदेश का पालन करने के निर्देश

नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों एवं दुकानदारों को निर्देशित किया है कि प्रतिबंधित तिथियों पर आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं अतिक्रमण टीम को सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के उल्लंघन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी की स्वयं होगी।

नपाध्यक्ष गेहलोत सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहयोग की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाषचंद्र शर्मा, सभापति श्रीमती भावना सुभाष रावल, श्रीमती बबिता रघुवंशी, श्री गौरव यादव, श्रीमती रामकुँवर विजय सिंह सिसोदिया, श्रीमती देवकुँवर पटेल, श्रीमती कौशल्या रघुनाथ सिंह ठाकुर सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों एवं संबंधित व्यवसायियों से शासन एवं नगर पालिका के निर्देशों का पालन करने तथा त्योहारों की गरिमा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

रिपोर्टर : नि. प्र., नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp