—Advertisement—

नागदा: आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति बच्चों और परिवारों को जागरूक किया गया

Author Picture
Published On: 20 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 20 at 5.40.35 AM

—Advertisement—

नागदा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह गतिविधियाँ

नागदा जं. निप्र: महिला बाल विकास विभाग, परियोजना नागदा शहर ने 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक 102 आंगनवाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष का थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है। पूरे माह, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जन आंदोलन की तरह विभिन्न गतिविधियाँ प्रतिदिन आयोजित की जा रही हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा और सभी सेक्टर पर्यवेक्षकों के निर्देशन में, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनाज, सब्जियों और स्थानीय उपलब्ध वस्तुओं से व्यंजन तैयार करने तथा उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में समुदाय को जानकारी प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 09 20 at 5.40.35 AM1

राष्ट्रीय पोषण माह के साथ-साथ अन्य पहल जैसे सेवा पखवाड़ा, सुपोषित भारत, साक्षर भारत, पोषण भी पढ़ाई भी सही पोषण देश रोशन आदि की जागरूकता भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर साझा की गई। इसके अलावा, पुरुषों की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया गया।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता सूयल ने साझा की।

दिनांक: 20/09/2025
संपर्क: नीता सूयल, मो. 86021 07195
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा


Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp