इंदौर। क्या आप सोच सकते है की जिन डॉक्टर्स को हम भगवन मानते है वो गैर जिम्मेदाराना हरकत कर सकते है जिससे किसी की जान पर बन आए , नहीं न ऐसा ही एक शर्मनाक किस्सा इंदौर के एमवाय अस्पताल से सामने आया जहां एक महिला मरीज को एक्सपायरी डेट की बोतल चढाई गयी।
महिला के पति सागर सिंह ने बताया कि पेट में गंदा पानी भरने की समस्या के चलते 12 नवंबर को उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान जब नर्स ने ड्रिप की बोतल लगाने की तैयारी की, तभी उन्होंने देखा कि बोतल की एक्सपायरी डेट अगस्त 2025 थी। इस पर उन्होंने तत्काल अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

महिला के पति ने दी घटना की जानकारी
महिला के पति ने खुद इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर बाहर भी बताया, जो अब वायरल हो गया है। इस मामले पर जब पत्रकारों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि मरीज मेडिसिन विभाग में भर्ती है और डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं ही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नर्स ने जैसे ही बोतल को स्टैंड पर लगाया, उसने एक्सपायरी डेट देखकर तुरंत बोतल बदल दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
डॉ. अशोक यादव ने दिया स्पटीकरण

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाओं का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि स्टोर की भी जांच कराई गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं कोई एक्सपायरी दवा तो उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है और सरकार द्वारा किए जाने वाले सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
ऐसा नहीं है की पहले बार MY हॉस्पिटल से ऐसी शिकायते आई है इस पहले भी MY हॉस्पिटल में एक दर्दनाक वीडियो सामने आया था । जिसमे चूहों ने नवजात शिशुओ का हाथ काट लिया था । जिससे उनकी मौत हो गयी थी। ऐसे घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करते है बल्कि चिकत्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते है।
