—Advertisement—

मुनि सुधासागरजी महाराज के चातुर्मास की तैयारियां तेज, आहार-विहार व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न

Author Picture
Published On: 23 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 4.20.38 AM

—Advertisement—

इंदौर के छत्रपति नगर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के चातुर्मास की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। विभिन्न समितियों का गठन कर आहार, विहार, आवास एवं निहार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुनि सुधासागरजी महाराज के चातुर्मास की तैयारियां तेज, आहार-विहार एवं निहार व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न

इंदौर | राजेश जैन दद्दू

सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति, इंदौर के तत्वावधान में श्रमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के दलाल बाग, छत्रपति नगर में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक चातुर्मास की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चातुर्मास के दौरान मुनिश्री के आवास, आहार, विहार एवं निहार की संपूर्ण व्यवस्था दिगंबर जैन समाज, छत्रपति नगर द्वारा धर्म प्रभावना समिति के मार्गदर्शन एवं पूज्य मुनिश्री के आशीर्वाद से की जाएगी।

धर्म समाज प्रचारक एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार रात्रि को दिगंबर जैन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर के ऋषभ सभागृह में जिनालय ट्रस्ट, छत्रपति नगर समाज तथा विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चातुर्मास के दौरान मुनि संघ की सुव्यवस्थित चर्या एवं सेवा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक का संचालन करते हुए जिनालय ट्रस्ट के महामंत्री विपुल बांझल ने बताया कि रविवार, 26 जुलाई को भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज का छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश होगा। चातुर्मास की पूरी अवधि में मुनिश्री एवं उनका संघ आदिनाथ जिनालय के ऋषभ सभागृह में विराजमान रहेगा। उन्होंने आवास, आहार, विहार एवं निहार से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की भी घोषणा की।

जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि छत्रपति नगर की दिगंबर जैन समाज के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि इस वर्ष उसे जगतपूज्य मुनि सुधासागरजी महाराज के चातुर्मास में सेवा एवं सहभागिता का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी समाजजनों से धर्म प्रभावना समिति के साथ मिलकर इस चातुर्मास को सफल, भव्य, ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने का आह्वान किया।

बैठक को कमल अग्रवाल (रामचंद्र नगर) ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र जैन, कमल जैन (चैलेंजर), रमेशचंद जैन, श्रुत केवलारी, जिनेश जैन, प्रकाश दलाल, नीलेश जैन (टैलेंट), सुरेश पड़ोसी, सोनू बेगमगंज, आलोक नेता, अरविंद सोधिया, अखिलेश सोधिया, राजेंद्र नायक, मुक्ता जैन, मीना जैन, सुषमा जैन, सोनाली बगड़िया, अंजलि दलाल, मनीषा जैन, वैशाली जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp