प्रजा के हित में काम करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनें: जन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का संदेश
मुंबई। मुंबई महा नगर पालिका चुनाव नजदीक हैं और शहर का राजनीतिक वातावरण तेजी से बदल रहा है। इस बीच जन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने मुंबई की जनता से एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि इस बार नागरिक ऐसे राजनेताओं को चुनें जो वास्तव में प्रजा हित, निस्वार्थ सेवा और ईमानदार राजनीति के साथ कार्य करें—चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित क्यों न हों।
हार्दिक हुंडिया ने कहा कि मुंबई जैसे विश्वप्रसिद्ध महानगर का भविष्य उसी समय सुरक्षित रह सकता है जब नागरिक जातिवाद, स्वार्थ और दिखावटी राजनीति से दूर रहकर ऐसे जनप्रतिनिधि चुनें जो मुंबई विकास, शहर की जरूरतों और जन कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प रखते हों।
मुंबई में बढ़ रहा है जन कल्याण पार्टी का प्रभाव
हार्दिक हुंडिया ने बताया कि जन कल्याण पार्टी, संत निलेश चंद्रजी की प्रेरणा से स्थापित की गई थी। संत निलेश चंद्रजी ने हमेशा अबोल जीवों, कबूतरों, गौमाता, तथा समाज के कमजोर वर्गों के हितों की आवाज उठाई है। इसी समर्पण और संवेदना की प्रेरणा से आज जन कल्याण पार्टी मुंबई की राजनीति में लगातार अपना वर्चस्व बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में अब नई सोच और संवेदनशील शासन की आवश्यकता है। जो नेता कबूतर, गौमाता और अन्य अबोल जीवों की रक्षा की बात नहीं कर सकते, वे जनता के कल्याण के लिए क्या कार्य करेंगे?
मुंबई महा नगर पालिका चुनाव: जनता से भावनात्मक अपील
हार्दिक हुंडिया ने आगामी मुंबई महा नगर पालिका चुनाव के संदर्भ में कहा:
“इस बार मुंबईकर ऐसे नगरसेवक चुनें जो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के विकास की बात करे, शहर को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर बनाने का विज़न रखे।”
उन्होंने कहा कि जन कल्याण पार्टी किसी एक दल का विरोध या समर्थन नहीं करती। पार्टी का एकमात्र उद्देश्य मुंबई के हित में काम करने वाले उम्मीदवार को समर्थन देना है, चाहे वह किसी भी पार्टी से क्यों न हो।
“हम माँ मइ नगरी मुंबई को अपनी जिम्मेदारी समझकर चुनाव लड़ने वाले सच्चे उम्मीदवारों की फौज तैयार कर रहे हैं और उन्हें पूरा समर्थन देंगे।”
जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की राजनीति की जरूरत
हार्दिक हुंडिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज देश को जातिवाद की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, एकता और राष्ट्रीय हित की राजनीति की जरूरत है।
उन्होंने कहा:
“देश को आगे ले जाने के लिए सभी जातियों के नेताओं को जोडऩे की जरूरत है। जाति आधारित वोट बैंक की राजनीति देश को पीछे ले जाती है।”
उन्होंने सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार सरकारें आदिवासियों और किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर के सिर्फ दिखावा करती हैं, लेकिन वास्तविक लाभ न आदिवासियों तक पहुँचता है, न किसानों तक।
इसलिए अब समय आ गया है कि जनता समझदारी से ऐसे नेताओं को चुने जो वास्तव में समाज के लिए काम करें।
जनता की जिम्मेदारी भी है जरूरी: हार्दिक हुंडिया
हार्दिक हुंडिया ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई नेता जनता का मत पाकर भी उनके खिलाफ कार्य करता है, तो इसकी जिम्मेदारी भी मतदान करने वाली जनता की ही होती है।
“अगर हम गलत नेता को चुनते हैं और वह प्रजा-विरोधी काम करता है, तो उसके लिए जिम्मेदार हम स्वयं हैं, क्योंकि हमनें ही उसे सत्ता दी है।”
उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान निर्माण में दिए गए जीवों के जीने के अधिकार के प्रावधान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर जीव—चाहे वह मानव हो या अबोल पक्षी—सबका जीवन समान रूप से मूल्यवान है।
मुंबई में कबूतरों की मृत्यु पर गंभीर चिंता
मुंबई में कबूतरों को दाना-पानी नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में उनकी मृत्यु होने पर हार्दिक हुंडिया ने गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा:
“जो शहर विदेशों तक में शांति के प्रतीक कबूतरों का स्वागत करता है, वहीं मुंबई में दाना-पानी न मिलने से वे तड़प-तड़प कर मर रहे हैं… यह मुंबईकरों के लिए अत्यंत दुखद है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि इन मौतों के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?
और क्यों अबोल जीवों की रक्षा के लिए ठोस नीति नहीं बनाई जा रही?
जनता को जीव हित की राजनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए
हुंडिया ने कहा कि जो नेता अबोल जीवों की रक्षा नहीं कर सकते, उनकी राजनीति जनता के हित में कैसे हो सकती है?
उन्होंने मुंबईकरों से आग्रह किया कि ऐसे नेताओं को घर पर बैठाकर उन नेताओं को भारी मतों से जीताएं जो—
-
अबोल जीवों की रक्षा की बात करते हैं
-
प्रजा हित में ईमानदारी से काम करते हैं
-
मुंबई के समग्र विकास की सोच रखते हैं
-
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं
जन कल्याण पार्टी का मजबूत नेतृत्व मैदान में
मुंबई में जन कल्याण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की टीम भी मुंबई हित की राजनीति करने के लिए चुनाव मैदान में सक्रिय है।
इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
-
रमेश शाह
-
सुरेश फागनिया
-
आशीष मेहता
-
मोहन माली
-
स्नेहा विसारिया
-
मांगीलाल सोलंकी
-
दिनेश रायसोनी
-
सुरेश परमार
-
एवं पूरी जन कल्याण टीम
ये सभी नेता ऐसे उम्मीदवार को आगे लाने का कार्य करेंगे जो वास्तव में मुंबईकर हित, जन जन के हित, और समग्र विकास की राजनीति करता हो।
महाराष्ट्र के सहयोग से हुआ विकास: हार्दिक हुंडिया
अंत में हार्दिक हुंडिया ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता, विशेषकर महाराष्ट्रियन समाज के सहयोग से ही जन कल्याण पार्टी ने कई क्षेत्रों में विकास किया है।
उन्होंने कहा:
“हम प्यार, प्रजा के प्रति वफादारी और सेवा की राजनीति करने आए हैं। देश के हित में काम करने वाले सभी नेता हमारे आदर्श हैं।”
