—Advertisement—

, , , ,

MP Weather अपडेट : राजगढ़, इंदौर, शाजापुर में तेज शीत लहर, भोपाल-इंदौर में बढ़ी ठंड

Author Picture
Published On: 18 November 2025
Untitled design 2025 11 18T162203.666

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है और कई जिलों में शीत लहर का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग IMD ने राजगढ़, इंदौर और शाजापुर के लिए तीव्र शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में शीत लहर की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा बोले

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, यह बदलाव समुद्री निम्न दाब क्षेत्रों और चक्रवातीय गतिविधियों के कारण हुआ है। कोमोरियन और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रभाव डाल रहा है और अगले 24 घंटों में यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। इसके अलावा 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जो अगले 48 घंटों में और सक्रिय हो सकता है। इन सिस्टमों का सीधा असर मध्य प्रदेश के तापमान पर दिखाई दे रहा है।

cold wave continues to prevail in delhi minimum temperature 20 degree celsius 312119

बताया जा रहा है की पश्चिम मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 28.8°C रहा, जबकि राजगढ़ में न्यूनतम तापमान मात्र 5.8°C दर्ज किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में सागर 28.2°C के साथ सबसे गर्म रहा और शहडोल में न्यूनतम तापमान 6.2°C दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

IMD ने आने वाले पांच दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुष्क मौसम के साथ शीत लहर कई क्षेत्रों में जारी रहेगी। नागरिकों को ठंड से बचाव और मौसम की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp