मध्य प्रदेश में सर्दियों ने दस्तक ने दी है ऐसे में अगर आप भी अपनी फॅमिली के साथ कही जाने का सोच रहे है तो आज हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बतायेगे जहां आप अपने बच्चो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर सकते है।
इस हिल स्टेशन को “सतपुड़ा की रानी” भी कहते है। यहां का शांत वातावरण, झरनों की गूंज, घने जंगल, प्राचीन गुफाएं और धार्मिक स्थल हर यात्री के दिल को सुकून दे देते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों, रोमांच यात्रियों और आध्यात्मिक सैलानियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अब तक तो आप समझ गए होंगे हम बात कर रहे है पचमढ़ी के बारे में
पचमढ़ी की खूबसूरती की पहचान
पचमढ़ी समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह सतपुड़ा नेशनल पार्क के बीचों-बीच बसा है, जहां हर ओर हरे-भरे जंगल, पहाड़ और झरनों की ध्वनि सुनाई देती है। यहाँ का मौसम सालभर सुहावना रहता है, जिससे यह समर वेकेशन, हनीमून और नेचर टूरिज्म के लिए आदर्श स्थल है।
यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल
1. बी फॉल

पचमढ़ी का सबसे प्रसिद्ध झरना, जहां गिरता हुआ ठंडा पानी और प्राकृतिक पूल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां तैराकी और फोटोग्राफी का खास मजा है।
2. धूपगढ़ 
सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी — धूपगढ़ से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा इतना खूबसूरत होता है कि आप इसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
3. जटा शंकर गुफा 
भगवान शिव को समर्पित यह गुफा पचमढ़ी का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां प्राकृतिक शिवलिंग और गुफाओं की अनोखी आकृति भक्तों को आकर्षित करती है।
4. पांडव गुफाएं

कहा जाता है कि महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय बिताया था। आज यह गुफाएं ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
5. अप्सरा विहार

एक शांत झीलनुमा जलप्रपात, जहां पर्यटक पिकनिक और नहाने का आनंद लेते हैं। बच्चों के लिए यह सबसे सुरक्षित और सुंदर स्थल माना जाता है।
6. सतपुड़ा नेशनल पार्क
यहां बाघ, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंगा और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह जगह वाइल्डलाइफ सफारी के लिए जानी जाती है।
क्या करें पचमढ़ी में
यहाँ केवल आप प्राकृतिक नजरो का ही नहीं बल्कि जंगल सफारी या जीप सफारी , ट्रेकिंग और बाइक राइडिंग करें और स्थानीय बाजार में हस्तशिल्प की खरीदारी का आनंद ले सकते है।
कैसे पहुंचें पचमढ़ी :
- निकटतम रेलवे स्टेशन: पिपरिया (Pipariya), जो पचमढ़ी से 52 किमी दूर है।
- निकटतम एयरपोर्ट: भोपाल (210 किमी) या जबलपुर (250 किमी)।
- सड़क मार्ग: भोपाल, होशंगाबाद, नागपुर और इंदौर से पचमढ़ी के लिए नियमित बस और टैक्सी सेवा उपलब्ध है।
पचमढ़ी घूमने का सबसे अच्छा समय
अक्टूबर से मार्च का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान ठंडी हवाएं और साफ आसमान पर्यटकों को सबसे सुंदर अनुभव देते हैं।
