मध्यप्रदेश को विकास की राह में आगे बढ़ाने के लिए आज एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का आयोजन हो रहा है जिसमे CM मोहन यादव भी शामिल होंगे इस आयोजन को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। ऐसा मन जा रहा है की ये कॉन्क्लेव राज्य सरकार की तकनीकी विकास नीति को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण काम करेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वे राज्य के ‘टेक्नोलॉजी-फर्स्ट इकोनॉमी विजन’ को प्रस्तुत करेंगे, जिसका उद्देश्य उद्योग, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्रों को एक साझा मंच पर लाना है।

उद्योग जगत से वन-टू-वन बैठकें
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन चर्चाओं में राज्य में निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इकोनॉमी के रूप में स्थापित किया जाए।
‘मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025’ का होगा विमोचन
कार्यक्रम में ‘मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025’ का मसौदा भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस नीति का लक्ष्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र (Space Innovation Hub) के रूप में विकसित करना है। नीति के माध्यम से राज्य में स्पेस टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट एप्लिकेशन, और एयरोस्पेस सेक्टर में नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद है।
नई परियोजनाओं और इकाइयों का शुभारंभ
कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) के तहत कई नई यूनिट्स का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं का लक्ष्य राज्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन को सशक्त बनाना है।
स्टार्टअप्स और निवेशकों की होगी बड़ी भागीदारी
‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में देशभर से 500 से अधिक सीईओ, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक और शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे। यह आयोजन राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और युवाओं को नई तकनीकी दिशा देने का अवसर प्रदान करेगा।
