—Advertisement—

MP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने से विभाग का इनकार, 72,901 पद खाली

Author Picture
Published On: 3 September 2026
MP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने से विभाग का इनकार, 72,901 पद खाली

—Advertisement—

 

MP Teacher Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने से विभाग का इनकार, 72,901 पद खाली

भोपाल। MP में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रही पद बढ़ाने की मांग पर स्कूल शिक्षा विभाग ने फिलहाल स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद किसी भर्ती में विज्ञापित पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई नहीं जा सकती। नए रिक्त पदों को आगामी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में शामिल किया जाएगा।

विभाग के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 72,901 पद रिक्त हैं। इनमें 59,073 पद पदोन्नति से जुड़े हैं। इसके अलावा 3,990 पद OBC के 13 प्रतिशत हिस्से के तहत होल्ड हैं, जबकि 8,038 पद बैकलॉग के हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली होने वाले पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

जुलाई 2027 तक रिक्तियों का आकलन

स्कूल शिक्षा विभाग आगामी भर्ती की तैयारी कर रहा है। जुलाई 2027 तक रिक्त पदों का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि SC और ST वर्ग के उपलब्ध अभ्यर्थी नहीं मिलने से खाली रह गए बैकलॉग पदों को अनारक्षित या OBC वर्ग के अभ्यर्थियों से नहीं भरा जा सकता। इन पदों को आगामी भर्ती में दोबारा विज्ञापित किया जाएगा।

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में 7,591 पद विज्ञापित किए गए थे। OBC के 13 प्रतिशत पद होल्ड रहने के कारण 7,086 पद भर्ती के लिए उपलब्ध रहे। कर्मचारी चयन मंडल से 3,650 अभ्यर्थियों की चयन सूची प्राप्त हुई, जिनमें से 3,194 को नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।

456 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची से जुड़ी प्रक्रिया न्यायालयीन मामलों के कारण लंबित है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है और अगली सुनवाई 25 सितंबर 2026 को निर्धारित है।

माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती की स्थिति

माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2025-26 में 7,082 पदों पर भर्ती की गई थी। इनमें 6,468 पद भर्ती के लिए उपलब्ध रहे और 3,699 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।

वहीं प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2025-26 में 10,150 पद विज्ञापित किए गए थे। इनमें 9,161 पद भर्ती के लिए उपलब्ध रहे। कर्मचारी चयन मंडल से प्राप्त 7,962 अभ्यर्थियों की चयन सूची में से 6,922 नियुक्तियां जारी हो चुकी हैं।

विभाग के मुताबिक उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक पदों में कुल 7,098 पद संबंधित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली हैं। इसके अतिरिक्त करीब 2,108 पद OBC के 13 प्रतिशत हिस्से के कारण फिलहाल होल्ड हैं।

इस स्थिति के बीच शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की नजर अब आगामी भर्ती के विज्ञापन और उसमें शामिल होने वाले रिक्त पदों पर टिकी है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp