मध्यप्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र इन दिनों लगातार हंगामे के बीच जारी है। विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रालय में सरकारी विभागों की दो साल की परफॉर्मेंस समीक्षा कर रहे हैं। सीएम लगातार सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर विभागों की उपलब्धियों और कार्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
आज इन विभागों की परफॉर्मेंस रिव्यू :
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जिन मंत्रियों और विभागों की समीक्षा करेंगे, उनमें शामिल हैं:
- डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ल
- मंत्री निर्मला भूरिया
- मंत्री विश्वास सारंग
- मंत्री कृष्णा गौर
- मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा
- मंत्री ऐदल सिंह कंसाना
इन सभी विभागों से दो साल का कामकाज, योजनाओं की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पहले दिन इन विभागों की हुई समीक्षा :
समीक्षा बैठक के पहले दिन सीनियर मंत्री:
- प्रहलाद पटेल
- उदय प्रताप सिंह
- तुलसीराम सिलावट
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
के विभागों की प्रस्तुति हो चुकी है। सीएम मोहन यादव विभागों के प्रदर्शन के साथ अगले चरण की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।
भाजपा कार्यालय में भी आज मंत्री सुनेंगे शिकायतें :
सरकार की समीक्षा के साथ ही भाजपा संगठन स्तर पर भी गतिविधियाँ जारी हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज मंत्री विश्वास सारंग और लखन पटेल दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनेंगे।
वहीं, कल कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम :
- 11:00 AM – महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा (मंत्रालय)
- 12:00 PM – सहकारिता विभाग की समीक्षा (मंत्रालय)
- 01:00 PM – लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा (मंत्रालय)
- 01:45 PM – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा (मंत्रालय)
- 03:30 PM – आगामी वर्ष को कृषि वर्ष घोषित करने को लेकर कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा (मंत्रालय)
