—Advertisement—

, , ,

विश्व विजेता महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार देगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Author Picture
Published On: 7 November 2025
Untitled design 37

—Advertisement—

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी और मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ को राज्य सरकार जल्द सरकारी नौकरी प्रदान करेगी। प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि क्रांति के पिता मुन्नालाल सिंह का पुलिस विभाग से निलंबन भी जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा।

आज मुख्या मंत्री ने किया गौड़ को सम्मानित :

क्रांति गौड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की । मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित किया । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे विश्व कप में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई और पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रचा। टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन क्रांति गौड़ की बेहतरीन गेंदबाजी ने जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Untitled design 38

सीमित संसाधनों के बावझूद भी क्रांति गौड़ ने रच दिया इतिहास :

क्रांति छतरपुर जिले के घुवारा कस्बे की रहने वाली है उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। खेल मंत्री सारंग ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सरकारी नौकरी के लिए कैबिनेट प्रस्ताव :

क्रांति गौड़ की सरकारी नौकरी के लिए कैबिनेट में जल्द प्रस्ताव लाने की योजना है। हालांकि उनकी शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं कक्षा तक है, लेकिन सरकार चाहती है तो उन्हें सेकेंड क्लास अधिकारी के पद पर भी नियुक्त किया जा सकता है। पूर्व मुख्य सचिव शरदचंद्र बेहार ने कहा कि ऐसे मामलों में कैबिनेट को अर्हता शिथिल करने का अधिकार है, इसलिए उन्हें नौकरी देने में कोई बाधा नहीं है।

पिता का निलंबन जल्द समाप्त :

क्रांति के पिता मुन्नालाल सिंह पुलिस विभाग में निलंबित थे। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि उनकी जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी और निलंबन को समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे परिवार को न्याय मिलेगा और क्रांति के खेल करियर में सकारात्मक असर पड़ेगा।

क्रांति सबके लिए है प्रेरक उदाहरण :

क्रांति गौड़ का संघर्ष और सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सीमित संसाधनों में भी उन्होंने अपनी मेहनत और कड़ी तैयारी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा सम्मान और नौकरी मिलने की घोषणा न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के खेल क्षेत्र और युवाओं के लिए गर्व का विषय है।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp