—Advertisement—

, ,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छतरपुर दौरे पर, राजगढ़ पैलेस का करेंगे उद्घाटन

Author Picture
Published On: 19 November 2025
17 04 2025 upcoming cabinet ministers in mp

—Advertisement—

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 नवंबर यानी आज छतरपुर जिले के दौरे पर है । अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के तहत वे खजुराहो के निकट पन्ना–छतरपुर बॉर्डर पर स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा में बसे राजगढ़ ग्राम पंचायत में नव-निर्मित द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का शुभारंभ करेंगे। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर सभी आवश्यकताओं की समीक्षा की है।

SIR में हुई लापरवाही बीएलओ को किया निलंबित

खंडवा जिले में SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के दौरान लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही होने की वजह से तीन बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो कर्मचारियों का एक-एक माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किया हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलतियों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The Oberoi Rajgarh Palace

कलेक्टर और जिला अधिकारियो ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत आज कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने जिला अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खजुराहो एयरपोर्ट से लेकर राजगढ़ पैलेस के आसपास के हैलीपेड और प्रवेश मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की। इसके अलावा, लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत रखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह जुटी हुई हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp