मध्यप्रदेश के 12 वी कक्षा के रिजल्ट आने के बाद से ही एक नाम बहुत चर्चा में है, आये दिन अखबारों में उसके बारे में पढ़ने मिलता है। हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश की मेधावी बेटी की जिसने गरीबी और सिमित संसाधनों के साथ भी 500 में से 500 अंक अर्जित किये है। इसी के साथ उन्होंने पुरे प्रदेश में परचम लहराया है। हम बात कर रहे है Chandni की जिसने अपनी मेहनत और लगन से वो कर दिखाया जिससे करने का हजारो छात्र केवल सपना ही देखते है।
इस प्रेणादायक कहानी को सुनकर CM मोहन यादव चांदनी के घर पहुंचे और उससे उसकी पढ़ाई , सघर्ष और भविष्य की योजनाओ पर बात की।
मुख्यमंत्री पहुंचे चांदनी के घर :
जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चांदनी के बारे में पता चला तो वे उससे मिलने उसके घर पहुंचे। CM यादव ने चांदनी से कई बाते की। उसके घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए CM भावुक हो गए। डॉ यादव ने तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार के लिए नया मकान उपलब्ध कराया जाए या वर्तमान घर की उचित मरम्मत करवाई जाए।
भविष्य में देंगे सहयोग :
CM यादव ने चांदनी को विश्वास दिलाया की भविष्य में वे चांदनी की पढाई को लेकर पूरा सहयोग करेंगे साथ उसके परिवार को आर्थिक सहयता देने की भी बात कही है।
Chandni बनी लाखो बचो के लिए प्रेरणा स्त्रोत :
प्रदेश की बेटी चांदनी कई लाखो बच्चो की प्रेरणा बन चुकी है। चांदनी ने वो कर दिखाया जो करना का का कुछ बच्चे बस सपना ही देख पाते है। चांदनी ने ये साबित कर दिया की मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार हो सकता है। चांदनी ने बता दिया की सफलता किसी अमीरी की मोहताज नहीं होती है।
