जैन समाज के पांच प्रतिभाशाली युवा बने मध्यप्रदेश सिविल जज — समाज में खुशी की लहर
इंदौर, 12 नवंबर 2025 | जैन समाज में आज हर्ष और गर्व का माहौल है। मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम आज घोषित हुआ, जिसमें जैन समाज के पांच होनहार उम्मीदवारों ने शानदार सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में समीक्षा जैन, रोहित जैन, आदिति जैन, आयुषी जैन और मानसी जैन ने चयनित होकर जैन समाज को गौरवान्वित किया है। कुल 42 चयनित प्रत्याशियों में से इन पांच जैन उम्मीदवारों का चयन समाज के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, डीएसपी डी.के. जैन, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद और मयंक जैन सहित अनेक समाजजन ने हार्दिक बधाई दी। सभी ने इन नवचयनित सिविल जजों के उज्ज्वल भविष्य और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान की कामना की।
यह उपलब्धि न केवल जैन समाज के लिए, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
