—Advertisement—

मध्यप्रदेश: BJP विधायक सुरेंद्र पटवा पर गिरफ्तारी वारंट, 100 से ज्यादा चेक बाउंस केस में फंसे

Author Picture
Published On: 10 September 2025
patwa

—Advertisement—

मध्यप्रदेश: BJP विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, चेक बाउंस और धोखाधड़ी केस में नहीं हुए पेश

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश की भोजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इंदौर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट धोखाधड़ी (धारा 420), आपराधिक विश्वासघात (धारा 409) और आपराधिक षड्यंत्र (धारा 120B) के तहत मंगलवार शाम को जारी हुआ।

कोर्ट में पेश नहीं हुए थे पटवा

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चेक बाउंस और फर्जी बैंक अकाउंट खोलने के दर्जनों मामले चल रहे हैं। कोर्ट ने कई बार नोटिस भेजे लेकिन वे पेश नहीं हुए। यही कारण है कि अब कोर्ट ने 16 सितंबर तक उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं।

100 से ज्यादा चेक बाउंस मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेंद्र पटवा पर लगभग 100 चेक बाउंस केस दर्ज हैं। उनके परिवार का इंदौर में कारोबार रहा है, जिसमें घाटा होने के बाद लगातार चेक बाउंस हुए। कुछ मामलों में उन्हें पहले राहत भी मिली थी, लेकिन बार-बार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई।

10 दिन में दूसरी बार वारंट

पटवा के खिलाफ यह दूसरा वारंट है। इससे पहले 29 अगस्त को भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और उन्हें 8 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन अनुपस्थित रहने पर 9 सितंबर को फिर से वारंट जारी कर दिया गया।

CBI और सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही

CBI ने भी सुरेंद्र पटवा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और उनके कई फर्जी बैंक खातों की जानकारी सामने आई थी। लगभग 7 साल पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की का आदेश भी दिया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें झटका देते हुए हाईकोर्ट का आदेश पलटकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

कौन हैं सुरेंद्र पटवा?

सुरेंद्र पटवा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भतीजे हैं। वे रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार में वे पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी में उनकी गिनती वरिष्ठ नेताओं में होती है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp